WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Run For Cyber Awareness: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने साइबर जागरूकता के लिए MP पुलिस द्वारा आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Run For Cyber Awareness: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने साइबर जागरूकता के लिए MP पुलिस द्वारा आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आज सुबह साइबर सुरक्षा और जागरूकता के लिए आयोजित “रन फॉर साइबर अवेयरनेस” को अटल पथ स्थित प्लेटिनम प्लाजा से झंडी दिखाकर रवाना किया।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। संपूर्ण प्रदेश में साइबर सुरक्षा की प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशालाएं, व्याख्यान, स्कूल- कॉलेजों में सत्र और सोशल मीडिया अभियान कैंपेन चलाई गई।

IMG 20251029 WA0064 scaled
अभियान के अंतर्गत ही साइबर जागरूकता रन 2025 का आयोजन किया गया।रन में पुलिस अधिकारी- कर्मचारी, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि साइबर अपराध से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों को फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डाटा चोरी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षित समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित अभियान के अंतर्गत जन सामान्य को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन प्रयासों के क्रम में ही साइबर जागरूकता रन आयोजित किया गया ।