WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Salaries of Those Coming Late Deducted : देर से कार्यालय पहुंचने वाले 400 निगमकर्मियों का आयुक्त ने एक दिन का वेतन काटा!

भविष्य में देर से कार्यालय आने वालों के वेतन काटने की एंट्री सेवा पुस्तिका में भी होगी!

392

Salaries of Those Coming Late Deducted : देर से कार्यालय पहुंचने वाले 400 निगमकर्मियों का आयुक्त ने एक दिन का वेतन काटा!

Indore : नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर 10:15 बजे सभी विभागों के हाजिरी रजिस्टर अपने कार्यालय बुलवा लिए। निगम आयुक्त ने 10:15 बजे तक भी कार्यालय नहीं पहुंचने वाले लगभग 400 निगम कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए।

उन्होंने इस संबंध में आदेश जारी कर कर्मचारियों को आगाह किया गया है कि अगर भविष्य में समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं तो निगम कर्मचारियों के वेतन काटने की एंट्री सेवा पुस्तिका में भी की जाएगी। निगम आयुक्त की इस कार्रवाई से निगम मुख्यालय में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी भागते दौड़ते कार्यालय पहुंचे। लेकिन, इसके पहले ही उनका हाजिरी रजिस्टर निगम आयुक्त तक पहुंच चुका था।

अपर आयुक्त (स्थापना) मनोज पाठक ने बताया कि सभी विभागों को अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दे दिए गए हैं। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों की अनुपस्थिति रजिस्टर में दर्ज कर रजिस्टर विभागों को वापस कर दिए गए हैं।