WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sanjay Kapoor Passes Away : करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते हुए मैदान में गिर पड़े!

2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया था, निधन पर करिश्मा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई!

Sanjay Kapoor Passes Away : करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते हुए मैदान में गिर पड़े!

New Delhi : अपने समय की जानी मानी अभिनेत्री रही रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर के पूर्व पति और विख्यात बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया। यह घटना लंदन के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां वे पोलो खेल रहे थे।

बताया गया कि खेल के दौरान संजय अचानक मैदान में ही गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। संजय कपूर एक जाने-माने उद्योगपति थे और उन्हें पोलो खेल का बहुत शौक था। उनका यूं अचानक चला जाना उनके परिवार और दोस्तों के लिए बड़ा सदमा है।

संजय कपूर करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई और 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दी। 2016 में उनका तलाक भी हो गया। तलाक के समय करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना शामिल था। यह मामला काफी समय तक मीडिया में छाया रहा।

करिश्मा से शादी टूटने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी। संजय की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। करिश्मा कपूर की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। करिश्मा और संजय अलग तो हो गए थे, लेकिन संजय अक्सर अपने बच्चों से मिलते रहते थे।