SAS to IAS: राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को IAS अवार्ड

501

SAS to IAS: राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को IAS अवार्ड

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) मैं शामिल किया गया है यानी इन अधिकारियों को अब IAS अवार्ड हो गया है।

WhatsApp Image 2025 02 04 at 17.06.44

WhatsApp Image 2025 02 04 at 17.06.43

डीओपीटी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। डीओपीटी ने साल 2021, 2022 और 2023 की रिक्तियों के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को IAS अवार्ड किया है।

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में हीना अनिमेश नेताम, अश्विनी देवांगन, डॉ रेनुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार सार्वा, गजेंद्र सिंह ठाकुर, तनुजा सलाम और डॉ. संतोष कुमार देवांगन शामिल हैं.