Satyagraha of Congress : राजघाट पर कांग्रेस का सत्याग्रह, प्रियंका भी मौजूद!

कांग्रेस ने सोमवार से देश में जन आंदोलन शुरू जाने के संकेत भी दिए!

678

Satyagraha of Congress : राजघाट पर कांग्रेस का सत्याग्रह, प्रियंका भी मौजूद!

New Delhi : महात्मा गांधी की समाधि ‘राजघाट’ पर आज कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। यह सत्याग्रह राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में है। राजघाट पर ‘संकल्प सत्याग्रह’ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शिरकत करेंगे।

कांग्रेस ने सोमवार को संसद में और बाहर तेज विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई है। कांग्रेस के एक सांसद का कहना था कि सोमवार को पार्टी की ओर से जोरदार प्रदर्शन दिखेगा, जिसे लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राहुल के सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस के तेवरों से साफ है कि बची अवधि में सत्र का चलना मुश्किल है। कांग्रेस ने सोमवार से देश में जन आंदोलन शुरू जाने के संकेत भी दिए हैं।

कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर राजघाट पर पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में शामिल हुए। कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर राजघाट पर पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में शामिल हुए। लोकसभा संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस पार्टी राजघाट पर एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर रही है। लोकसभा संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस पार्टी राजघाट पर एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर रही है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के अनुसार, ये सिर्फ एक कानूनी मुद्दा नहीं है, ये एक बहुत गंभीर राजनीतिक मुद्दा भी है, जो हमारे लोकतंत्र के भविष्य से जुड़ा हुआ है। ये मोदी सरकार की प्रतिशोध की राजनीति, धमकी की राजनीति, डराने की राजनीति और उत्पीड़न की राजनीति की एक बड़ी मिसाल है। इसको हम कानूनी तरीके से भी लड़ेंगे। जो कानून हमें अधिकार देता है, उन अधिकारों का इस्तेमाल हम करेंगे, पर ये एक राजनीतिक मुकाबला भी है, इसका हम सीधा मुकाबला करेंगे, हम पीछे हटेंगे नहीं, हम डरेंगे नहीं, इसे हम बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी बनाएंगे।