Satyendar Jain Hospitalized: सत्येंद्र जैन जेल के बाथरूम में गिरे, हालत गंभीर!

तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, स्पाइन की समस्या से पीड़ित!

653
Satyendar Jain Hospitalized

Satyendar Jain Hospitalized: सत्येंद्र जैन जेल के बाथरूम में गिरे, हालत गंभीर!

New Delhi : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गुरुवार सुबह बाथरूम में गिर गए। उन्हें पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे तिहाड़ जेल के बाथरूम चक्कर आने से गिर गए थे। गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। एक सप्ताह में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल नंबर 7 में बंद हैं। आज सुबह 6 बजे वे बाथरूम में गिर गए। गिरने से घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। एहतियात के तौर पर उनके सारे टेस्ट कराए गए।

सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी Satyendar Jain Hospitalized

स्पाइन की समस्या से पीड़ित
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की स्पाइन की सर्जरी होना है। स्पाइन में समस्या की वजह से वे हमेशा कमर में बेल्ट पहनते हैं। इसी कारण कुछ दिन पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार भर्ती कराया गया।

CM Arvind Kejriwal First Reaction on Satyendar Jain's health deteriorated in Tihar Jail Delhi Politics: सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में तबीयत बिगड़ने पर क्या बोले सीएम अरविंद केजरीवाल? सामने आया पहला बयान

Tankha Raised The Question : नए संसद भवन के उद्घाटन में उपराष्ट्रपति आमंत्रित क्यों नहीं!

दूसरी बार भर्ती हुए अस्पताल में
सत्येंद्र जैन की हालत चिंताजनक है। एक साल के दौरान उनका 35 किलो वजन कम हो गया। वे मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित है। इन सारी घटनाओं की वजह से सत्येंद्र जैन डिप्रेशन में भी हैं। उन्होंने जेल प्रशासन को ​एक चिट्ठी भी लिखी थी कि उनको जेल में डिप्रेशन का पता चला। इसके बाद उन्हें दवाई और जरुरी थेरेपी दी गई।

Rahul’s Truck Ride : अंबाला से चंडीगढ़ तक राहुल ड्राइवर के पास बैठे, उनके ‘मन की बात’ सुनी!