WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Scindia’s Mother Passes Away : ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे का ‘एम्स’ में निधन! 

WhatsApp Image 2024 05 15 At 11.27.09

Scindia’s Mother Passes Away : ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे का ‘एम्स’ में निधन!

फ़रवरी से ही दिल्ली में भर्ती थी, उन्हें निमोनिया और लंग्स इंफेक्शन की शिकायत रही!

New Delhi : केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता राजमाता श्रीमती माधवी राजे सिंधिया का आज सुबह निधन हो गया। भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री स्व माधवराव सिंधिया की पत्नी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया ने बुधवार सुबह 9.28 पर दिल्ली के ‘एम्स’ में अंतिम सांस ली। वे पिछले 3 महीने से बीमार थीं और कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थी। वे निमोनिया के साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया मां को फरवरी माह से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 फरवरी को भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर ने बताया कि माधवी राजे सिंधिया के लंग्स में इन्फेक्शन के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

चुनाव प्रचार छोड़कर दिल्ली रवाना हुए

राजमाता माधवी राजे सिंधिया की ज्यादा तबीयत बिगड़ने की सूचना ‘एम्स’ प्रशासन ने सिंधिया परिवार को दी थी। इसके बाद गुना में चुनाव प्रचार कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।। इसके बाद सिंधिया ने अपने सभी चुनावी कार्यक्रम निरस्त कर दिए थे।

शादी से पहले माधवी राजे का ये था नाम

कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया से माधवी राजे सिंधिया का साल 1966 में विवाह हुआ था। शादी से पहले माधवी राजे का नाम प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी था। जिसे मराठी परंपरा के अनुसार बदलकर माधवी राजे रखा गया। उनका संबंध नेपाल राजघराने से था। माधवी राजे सिंधिया के दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। माधवी राजे सिंधिया के पति पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का निधन 30 दिसंबर 2001 को हुआ था। उनके निधन के बाद से ही राजमाता के नाम से माधवी राजे को संबोधित किया जाने लगा।