

Senior IAS Officers Gets Additional Charge: MP में 3 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, वर्णवाल बने APC
भोपाल: राज्य शासन ने आज 3 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इनमें दो अपर मुख्य सचिव हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1991 बैच के IAS अधिकारी अपर मुख्य सचिव वन और सहकारिता विभाग अशोक वर्णवाल को कृषि उत्पादन आयुक्त का प्रभार भी अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
इसके साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1993 बैच के अधिकारी संजय दुबे अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अध्यक्ष कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश भोपाल का प्रभार भी सौंपा गया है।
1999 बैच के IAS अधिकारी डॉक्टर ई रमेश कुमार प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को अपने वर्तमान दायित्व के साथ-साथ प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त घुमंतु और अर्ध घुमंतु जनजाति विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है।
इस संबंध में राज्य शासन ने आज आदेश जारी कर दिए हैं।