WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.राजकुमार तिवारी सुमित्र का निधन

WhatsApp Image 2024 02 28 At 00.44.26

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.राजकुमार तिवारी सुमित्र का निधन

जबलपुर । संस्कारधानी जबलपुर के यशस्वी साहित्यकार,  अनुकरणीय, प्रखर पत्रकार, कवि, लेखक, संपादक, व्यंग्यकार,  प्रकाशक अनुवादक, धर्म, अध्यात्म, चेतना संपन्न, तत्वदर्शी चिंतक, साहित्यिक-सांस्कृतिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रणेता , पाथेय साहित्य कला अकादमी के संस्थापक  डॉ. राजकुमार तिवारी सुमित्र का  दिनांक 27 फरवरी 2024 को रात्रि 10 बजे 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।आप पत्रकार  डॉ.हर्ष कुमार तिवारी के पिता थे ।अंतिम यात्रा 28 फरवरी को उनके निवास स्नेहनगर, गेट नंबर चार से रानीताल श्मशान घाट के लिए रवाना होगी।डॉ.
सुमित्र ने अनेक समाचार पत्रों में सम्पादकीय सेवाएं दी ।जबलपुर के राष्ट्र सेवी साहित्यकार एवं पत्रकार स्वर्गीय पंडित दीनानाथ तिवारी के पौत्र तथा भोपाल के ख्याति लब्ध अधिवक्ता “ज्ञानवारिधि” स्वर्गीय पंडित ब्रह्म दत्त तिवारी के सुपुत्र डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र” का जन्म 25 अक्टूबर 1938 को जबलपुर नगर में हुआ।था !

                      मीडियावाला परिवार हैंकी और से  विनम्र  श्रधांजलि!