WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Sensational Case: पति पत्नी ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी शादी

पत्नी जब नाबालिग थी तब पति पर दर्ज हुआ था भगा ले जाने का प्रकरण, एक दिन पहले दोनों पेश हुए थे न्यायालय में 

1246
Sucide :
Sucide :

Sensational Case: पति पत्नी ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी शादी

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बरूड थाना क्षेत्र के सिनखेडा के मोमिनपुरा स्थित एक खेत में पति-पत्नी ने कीटनाशक दवा जहर पीकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। आपसी विवाद के चलते पति पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

बरूड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है। जहर पीने के बाद दोनो पति पत्नी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान आज पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई। पत्नि 21 वर्षीय मृतक सीमा पति सुनील और पति 24 वर्षीय सुनील पिता सुरेश निवासी डाबरिया बरूड थाने के सिनखेड़ा गांव के मोमिनपुरा इलाके में राजेन्द्र रधुवंशी के खेत पर मजदूरी करते थे। मृतक सुनील और सीमा का एक बेटा भी है।

दोनों की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग के चलते ही दोनों ने शादी की थी। सीमा जब नाबालिग थी तब सुनील के साथ चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस में प्रकरण दर्ज हो गया था। पति सुनील को जेल भी जाना पड़ा था लेकिन सीमा ने बालिग होते ही सुनील से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है। लेकिन पति पत्नी में हुए विवाद में आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस जाँच में जुट गई है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, राकेश मोहन शुक्ला (एसडीओपी, खरगोन)-

खरगोन एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार की रात पत्नी सीमा और पति सुनील ने कीटनाशक पी थी। गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। एक साल पहले डाबरिया निवासी सुनील के साथ नाबालिग सीमा चली गई थी, परिजनो की शिकायत पर प्रकरण भी दर्ज हुआ था। इस दौरान सुनील को जेल भी हो गई थी। लेकिन बालिग होने पर सीमा ने सुनील से राजी मर्जी से शादी कर ली। शुक्रवार को दोनों पति पत्नी न्यायालय में चल रहे प्रकरण को लेकर पहुंचे थे। रात में आपसी विवाद के चलते दोनों ने कीटनाशक पी लिया। आज जिला अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।

दोनों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिये है। बरूड पुलिस मर्ग कायम कर जाँच कर रही है। प्रारम्भिक पुलिस जाँच में आपसी विवाद ही आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।