WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

3 IPS अधिकारियों की सेवाएं CBI को, राज्य शासन ने किया कार्य मुक्त

3 IPS अधिकारियों की सेवाएं CBI को, राज्य शासन ने किया कार्य मुक्त

 

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर CBI नई दिल्ली को सौंपी गई है।

ये IPS अधिकारी हैं: 

भिंड विसबल में 17वीं वाहिनी के सेनानी आशुतोष बागरी,शिवपुरी विसबल 18वीं वाहिनी के सेनानी आलोक कुमार सिंह और पुलिस मुख्यालय भोपाल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक राजीव मिश्रा।

 

पुलिस मुख्यालय ने इन तीनों अधिकारियों को कार्य मुक्त करते हुए निर्देशित किया है कि वह तत्काल CBI मुख्यालय, सीजीओ कंपलेक्स नॉर्थ ब्लॉक लोधी रोड नई दिल्ली में अपनी उपस्थिति देवें।

IMG 20230825 WA0025

 

इसी के साथ नगरीय पुलिस जिला भोपाल में पदस्थ निरीक्षक श्रीमती नीतू त्रिपाठी की सेवाएं भी प्रतिनियुक्ति पर CBI दिल्ली को सौंपी गई है। उन्हें भी पुलिस मुख्यालय द्वारा कार्य मुक्त कर दिया गया है।