WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

शर्मनाक: 8 साल की मासूम के साथ युवक ने किया कुकृत्य, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

615
Gang Rape

शर्मनाक: 8 साल की मासूम के साथ युवक ने किया कुकृत्य, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

छतरपुर। जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा है, वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

घटना लवकुश नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां मासूम बच्ची गांव के बाहर एक खेत में चल रहे मोटर पंप के पास नहाने गई थी। इसी दौरान गांव के मुकेश राजपूत ने उसे अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म कर डाला। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँचे और आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही लवकुश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और बच्ची को मेडिकल जाँच के लिए अस्पताल भेजा।

एसपी अगम जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जाँच शुरू कर दी है।