शनि अब सात माह तक चलेंगे सीधी चाल, साढ़ेसाती व ढय्या से प्रभावित जातकों को मिलेगी राहत-आचार्य रामचन्द्र शर्मा वैदिक

766

Indore: न्याय के देवता शनि 23 मई 2021 पिछले 141 दिनों से वक्री अवस्था मे चल रहे थे अर्थात उल्टी चाल से चल रहे थे। अब 11 ऑक्टोम्बर 2021 सोमवार को सात माह अर्थात 29 अप्रैल 2022 तक मकर में ही मार्गी हो गए है यानी की सीधी चाल से चलेंगे।

शनि की अनुकूलता रंक से राजा व प्रतिकूलता राजा से रंक बनाती है। ये दण्डाधिकारी है, न्याय के देवता है।
तीस माह तक एक राशि मे गोचर करते है।बारह राशियों का चक्कर तीस वर्षों में पूर्ण करते है। शनि देव की चाल के बदलने व राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है,ये कर्म के अनुसार दण्ड देते है। ये तुला राशि मे उच्च के तो मेष में नीच के होते है।

आचार्य पण्डित रामचंद्र शर्मा वैदिक ने बताया कि शनि देव 11 अक्टूबर प्रातः 7.48 बजे से अपनी स्वयं की राशि मकर में मार्गी होंगे।और शनि की साढ़ेसाती व ढय्या से प्रभावित राशियों को राहत प्रदान करेंगे।धनु राशि के जातकों को साढ़ेसाती के प्रभाव से राहत प्राप्त होगी वंही मीन राशि के जातक साढ़ेसाती से प्रभावित होंगे।

इसी प्रकार मिथुन व तुला राशि के जातकों को ढय्या के प्रभाव से राहत प्राप्त होगी वंही कर्क वृश्चिक राशि के जातक ढय्या शनि के प्रभाव में होंगे। वृषभ व सिंह राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ेगी व उनके जीवन मे उथल पुथल मचेगी।धनु राशि के जातकों के लिए राहत भरी खबर है कि उनके अच्छे दिन प्रारम्भ हो जाएंगे वंही मीन राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती है।

मकर व कुम्भ ये दोनों स्वयं शनि की राशिया है जो साढ़ेसाती के प्रभाव में है किन्तु न्याय के देवता के मार्गी होने से इन्हें राहत मिलेगी। मेष व कन्या राशि के जातकों को मिले जुले प्रभाव प्राप्त होंगे।इस प्रकार विभिन्न बारह राशियों पर शनि के मार्गी होने पर अलग अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे।न्याय के देवता शनि 18 जनवरी 2022 को अस्त होकर 20 फरवरी 2022 को पुनः उदित .पंचांगों के अनुसार शनि जनवरी 2023 में कुम्भ राशि मे प्रवेश करेंगे।

आचार्य पण्डित शर्मा वैदिक ने बताया कि शनि की कृपादृष्टि व अनुकूलता हेतु गरीबों की सहायता करें।अन्याय से बचे।हनुमद आराधना करें। पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।शनि मन्त्र का जप करें।शनिवार व मंगलवार को शनि मन्दिर व हनुमानजी के मंदिर में दीपदान करे।काली वस्तुओ का जरूरत मंदों को दान करें।

आचार्य शर्मा ने बताया कि शनि के सीधी चाल चलने से देश मे कोविड का भय कम होगा।मंहगाई बढ़ेगी।अर्थव्यवस्था में धीरे धीरे ही सुधार होगा।राजनीतिक घटना क्रम व व उठापटक तेज होगी। हिंसा व चोरी की घटनाएं बढ़ेगी।