WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Sharabi SI Suspended : SI ने बीच सड़क अपनी कार खड़ी की, उसी पर पेशाब की, वीडियो वायरल हुआ तो सस्पेंड!

डीसीपी ने सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए!

945

Sharabi SI Suspended : SI ने बीच सड़क अपनी कार खड़ी की, उसी पर पेशाब की, वीडियो वायरल हुआ तो सस्पेंड!

Indore : शहर में बीच सड़क पर कार खड़ी करने के बाद उस पर पेशाब करने वाले सब इंस्पेक्टर को डीसीपी ने सस्पेंड कर दिया। इस मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। सब इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो हुआ है। इस वीडियो में सब इंस्पेक्टर शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए नजर आए।

वीडियो में दिख रहे सब इंस्पेक्टर की पहचान एमआईजी थाने में पदस्थ प्रहलाद खंडते के रूप में हुई। घटना शनिवार रात एमआईजी थाना क्षेत्र की बताई जा रही। वायरल वीडियो में एमआईजी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रहलाद खंडते सड़क पर लड़खड़ाकर चलते नजर आ रहे। वे धीरे धीरे चलते हुए एक कार के पास जाते हैं और कार पर ही पेशाब करने लगते हैं।

बताया गया कि कार सब इंस्पेक्टर की ही है। शराब के नशे में धुत प्रहलाद जब ये हरकत कर रहे थे, सड़क पर वाहनों की कतार लग गई थी। बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो भी इन्हीं गाड़ियों में बैठे किसी व्यक्ति ने बनाया ओर सोशल मीडिया में इंदौर पुलिस को टैग करते हुए अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल होने लगा।

विभागीय जांच के आदेश

जब लोगों ने इस वीडियो पर निगेटिव टिप्पणी शुरू की तो डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने संज्ञान लेते हुए एसआई को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ उन्होंने मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए। कहा कि यह साफ तौर पर अनुशासनहीनता और वर्दी के नियमों के उल्लंघन का मामला है। इस संबंध में विभागीय जांच की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।