WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Share Market: Sensex में 2,327 अंकों की भारी गिरावट,निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब

224
Share Market

Share Market: Sensex में 2,327 अंकों की भारी गिरावट,निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब

 

मुंबई: Share Market: आज सोमवार 9 मार्च की सुबह शेयर मार्केट खुलते ही Sensex में 2,327 अंकों की भारी गिरावट देखी गई। इससे निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबने की खबर है।

पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद निवेशकों को उम्मीद थी कि शायद आज कुछ सुधार होगा, लेकिन प्री-ओपन सेशन से ही बिकवाली का ऐसा दौर चला कि निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए.

आज सोमवार, 9 मार्च को शुरुआती कारोबार में बाजार पूरी तरह क्रैश हो गया है. सुबह 9:19 बजे तक सेंसेक्स (Sensex) में करीब 2,327 अंकों (2.95%) की भारी गिरावट देखी गई, जिससे यह 76,591.35 के स्तर पर आ गिरा. वहीं, निफ्टी (Nifty 50) भी 701 अंक (2.87%) टूटकर 23,748.50 के स्तर पर पहुंच गया है.

 

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग और विदेशी निवेशकों की चौतरफा बिकवाली ने बाजार में ‘हाहाकार’ मचा दिया है, जिससे शुरुआती चंद मिनटों में ही निवेशकों के लाखों-करोड़ों रुपये खाक हो गए. बाजार में यह ब्लडबाथ मिडिल ईस्ट यानी ईरान-इजरायल-अमेरिका में बढ़ते तनाव की वजह से हुआ है, जिससे निवेशकों में डर का माहौल है.

 

शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भी बेहद खराब रहा था. शुक्रवार को सेंसेक्स 1,097 अंक गिरकर 78,918 पर और निफ्टी 315 अंक गिरकर 24,450 पर बंद हुआ था. पूरे हफ्ते की बात करें तो दोनों ही इंडेक्स में लगभग 3% तक की गिरावट दर्ज की गई थी. सेंसेक्स जो कभी 81,287 पर था, वह गिरकर अब 77,000 के करीब आ गया है.

बाजार के गिरने की एक बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) का भारत से पैसा निकालना भी है. पिछले एक हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से 23,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी की है. ग्लोबल मार्केट में बढ़ते रिस्क और अनिश्चितता के चलते विदेशी निवेशक अपना पैसा सुरक्षित मानकर निकाल रहे हैं, जिसका सीधा असर हमारे शेयर बाजार पर पड़ रहा है.