शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ी, रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती

332

झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो और सांसद शिबू सोरेन की तबीयत अचानक आज बिगड़ गयी और उन्हें आनन-फानन में रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक श्री सोरेन की तबीयत अचानक गुरूवार को बिगड़ गई। इसके बाद उन्‍हें तत्‍काल रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ अमित की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सदस्य श्री सोरेन 79 साल के है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और गुरुजी के नाम से लोकप्रिय शिबू सोरेन शुद्ध शाकाहारी हैं और नशापान से कोसों दूर रहने वाले व्यक्ति है।