WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Shivraj in Action : शिवपुरी में मंच से मुख्यमंत्री ने CMO और फूड इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया 

शिवपुरी को नगर निगम बनाने की घोषणा भी की

Shivraj in Action : शिवपुरी में मंच से मुख्यमंत्री ने CMO और फूड इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया 

Shivpuri: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों एक्शन के मूड में हैं। जनता की शिकायतों पर वे तत्काल एक्शन लेने में देरी नहीं कर रहे। आज उन्होंने शिवपुरी के नगरपालिका सीएमओ को सस्पेंड कर दिया। उन्हें CMO शैलेश अवस्थी की लगातार शिकायतें मिल रही थी। वे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी सामंजस्य नहीं बना पा रहे। मुख्यमंत्री ने पिछोर के खाद्य आपूर्ति अधिकारी नरेश मांझी को भी सस्पेंड करने के निर्देश दिए। जनपद अध्यक्ष ने फूड इंस्पेक्टर नरेश मांझी को लेकर मुख्यमंत्री को आवेदन दिया था। इसकी पड़ताल के बाद फूड इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड कर दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी को नगर निगम बनाने की घोषणा भी की। इस दौरान कुछ युवाओं ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। लेकिन, पुलिस ने मंच तक पहुंचने से पहले उन्हें खदेड़ दिया। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। मुख्यमंत्री शिवपुरी में जनसेवा अभियान के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरण करने के लिए आए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शिवपुरी को नगर निगम बनाने की घोषणा भी की। हालांकि, इस दौरान कार्यक्रम में ओबीसी महासभा के युवाओं ने काले झंडे दिखाए और मंच तक पहुंचने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने मंच तक पहुंचने से पहले उन्हें खदेड़ दिया।