WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

आतंकी फिरोज को पकड़ने वाले SI- Constable को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, Police Headquarters ने किया सम्मानित!

आतंकी फिरोज को पकड़ने वाले SI- Constable को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, Police Headquarters ने किया सम्मानित!

 

Ratlam : राजस्थान के जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाले प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलसूफा के सदस्य और 5 लाख के इनामी आतंकी फिरोज खान उर्फ सब्जी पिता फकीर मोहम्मद को पकड़ने वाले रतलाम पुलिस के 2 जांबाजों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। इस साहसिक अभियान को अंजाम देने वाले तत्कालीन SI सत्येंद्र रघुवंशी को इंस्पेक्टर और कार्यवाहक प्रधान आरक्षक (कांस्टेबल) राहुल जाट को वास्तविक प्रधान आरक्षक बनाया गया है और इन दोनों को NIA द्वारा 5 लाख रुपए की इनामी राशि प्रदान की गई। यह राशि शुक्रवार को एसपी अमित कुमार की मौजूदगी में सौंपी गई। वहीं पुलिस मुख्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी निरीक्षकों की तबादला सूची में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रधुवंशी का तबादला मंडला किया गया।

 

जान पर खेलकर की डेढ़ साल तक निगरानी!

आतंकी फिरोज की गिरफ्तारी के लिए दोनों पुलिसकर्मियों ने करीब डेढ़ साल तक अपनी पहचान छुपाकर रेकी की थी। मुंह पर कपड़ा बांधकर और लंबी दाढ़ी रखकर उन्होंने फिरोज के रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी थी। सैकड़ों मुखबिरों का नेटवर्क खड़ा किया गया था। बांसवाड़ा और अहमदाबाद तक उसकी तलाश में टीमें भेजी गईं थी, लेकिन आतंकी बार-बार भाग निकलता था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आतंकवादी संगठन से जुड़ा आतंकी फिरोज रतलाम की आनन्द कॉलोनी स्थित अपनी बहन के घर में छुपा हुआ हैं। सूचना के आधार पर एसपी अमित कुमार के निर्देश में 1 अप्रैल की रात्रि में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम 2 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे आनन्द कॉलोनी स्थित 15 से अधिक कमरों वाले मकान में दबिश दी और आतंकी फिरोज को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान एक चूक उनकी जान के लिए खतरा बन सकती थी, लेकिन दोनों डटे रहे, पीछे नहीं हटे। पुलिस मुख्यालय ने दोनों की इस जांबाजी और अदम्य साहस की सराहना की हैं!