Skoch Award:गृह निर्माण मंडल के सिटीजन पोर्टल को स्कॉच अवार्ड

568
गृह निर्माण मंडल के सिटीजन पोर्टल को स्कॉच अवार्ड

Scotch Award:गृह निर्माण मंडल के सिटीजन पोर्टल को स्कॉच अवार्ड

भोपाल: म.प्र. गृह निर्माण एवं अधो-संरचना मंडल के आॅनलाइन सिटीजन पोर्टल को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है। मंडल द्वारा अपने आवंटियों को सुरक्षित पारदर्शी एवं कही से भी कभी भी भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आॅनलाईन सिटिजन पोर्टल में एक लाख 40 हजार आवंटियों के खाते आॅनलाईन उपलब्ध कराये गये है। मंडल के आवंटियों हेतु सम्पतियों की किश्त, लीज रेंट, एमएलसी, सीएससी आदि जमा करने हेतु आॅनलाईन सुविधा उपलब्ध है। इस सुविधा हेतु आवंटियों को कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होता है।

आवंटियों की सहायता हेतु मुख्यालय स्तर पर वाटसएप हेल्पडेस्क भी स्थापित कि गई है, जिससे आवंटियों के आॅनलाईन खातों से सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। विगत वितीय वर्ष मे 4989 आवंटियों द्वारा पोर्टल से 3 करोड़ 39 लाख रुपए का आॅनलाइन भुगतान किया गया था। चालू वित्तीय वर्ष में 22 जनवरी 2023 तक 9700 आवंटियों द्वारा 14 करोड़ 39 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। आवंटियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध मंडल द्वारा म.प्र लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 की धारा 3 के तहत अधिसूचित मंडल की सभी 15 सेवाएँ (सम्पत्ति का नामांतरण/हस्तांतरण, ठडउ आदि) आॅनलाईन उपलब्ध कराई गई है।

गृह निर्माण के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि बताया कि लोक सेवा गारंटी में आवेदक को अपना आवेदन मय आवश्यक दस्तावेज एवं देय शुल्क आॅनलाईन ही जमा करना होता है। आवेदक अपने आवेदन की प्रगति का आॅनलाईन अवलोकन कर सकते है एवं उन्हें प्रत्येक सूचना अपने पंजीकृत मोबाईल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होती है। आवंटी को अपना डिजिटली साइन प्रमाण-पत्र आॅनलाईन ही प्राप्त हो रहा है। सम्पूर्ण प्रक्रिया की सतत आॅनलाईन निगरानी मंडल के अधिकारियों द्वारा कि जा रही है।

आॅनलाईन सुविधा के लागू होने के बाद आवंटियों को अपने काम के लिए बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते, साथ ही सम्पूर्ण प्रक्रिया हेतु तय समय-सीमा के अनुसार कार्यवाही हो रही है। सभी सेवाओं हेतु मंडल की वेबसाईट पर उपलब्ध आवंटी पोर्टल से आॅनलाईन ही आवेदन करना होता है।