WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Solar Mission:सूर्य मिशन आदित्य एल1 ने भेजी तस्‍वीर- पृथ्वी और चंद्रमा का दिखाया अद्भुत नजारा

1321
Solar Mission:

Solar Mission:सूर्य मिशन आदित्य एल1 ने भेजी तस्‍वीर- पृथ्वी और चंद्रमा का दिखाया अद्भुत नजारा

दिल्‍ली, भारत।भारत के सूर्ययान आदित्य-1 ने बड़ा कमाल किया है। ISRO के Solar Mission आदित्य L1 ने अपनी सेल्फी भी खींची है। वहीं आदित्य ने Earth और चंद्रमा की फोटो भी भेजी है। बता दें कि सूर्य के अध्ययन के गए आदित्य L1 7 पेलोड लगाए गए है, इन सात पेलोड के जरिये सूर्ययान सूर्य का अध्ययन करेगा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने मिशन में लगातार कामयाबी हासिल कर रहा है। चंद्रयान-3 की चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद अब सूर्य की जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके लिए सूर्य मिशन आदित्य एल1 लॉन्च किया गया, जो अपनी सफल मंजिल की ओर लगातार कदम बढ़ाया हुआ है। इस बीच पृथ्वी और चंद्रमा की सेल्फी की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें पृथ्वी और चंद्रमा का अद्भुत नजारा देखा गया है।

ISRO ने ट्विटर पर जानकारी की साझा :

इस बारे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर जानकारी साझा की है। ISRO ने फोटो को साझा करते हुए लिखा है कि, आदित्य एल1 ने सूरज के एल1 प्वाइंट तक के अपने सफर के बीच में पृथ्वी और चंद्रमा के साथ एक सेल्फी ली है। इस दौरान ISRO ने अपनी इस फोटो में पृथ्वी का एक बड़े हिस्‍से को दिखाया है, जबकि इस फोटो में चंद्रमा दाईं तरफ नजर आ रहा है।

बता दें कि, सूर्य के अध्ययन के लिए भारत द्वारा भेजा जाने वाला यह पहला मिशन है। दो सितंबर को श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आदित्य एल-1 सूर्य मिशन को पीएसएलवी-सी 57 राकेट के माध्यम से सफलतापूर्वक लांच कर दिया है, यह स्पेसक्राफ्ट लॉन्च होने के 4 माह बाद लैगरेंज पॉइंट-1 (एल-1) तक पहुंचेगा।