
पढ़ना जारी रखें

प्रधानमंत्री श्री महाकाल लोक स्तुति गान की भी लॉन्चिंग करेंगे। PM जैसे ही महाकाल लोग गान की लॉन्चिंग करेंगे उसके बाद से ही तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे सुना और देखा जा सकेगा! इस गाने को कैलाश खेर ने आवाज दी है। स्तुति गान की लॉन्चिंग के दौरान कैलाश खेर की लाइव प्रस्तुति भी होगी। इस दौरान एक मंदिर पर शूट की गई शार्ट फ़िल्म भी रिलीज होगी।
11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण
नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर ठीक शाम साढ़े 5 बजे उज्जैन पहुचेंगे और अमृत सिद्धि योग में महाकाल का पूजन करेंगे। उसके बाद श्री महाकाल लोक का निरीक्षण कर नंदी द्वार से लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के बाद मां शिप्रा नदी किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड पर मौजूद जनसभा को संबोधित करेंगे।

रंगारंग कार्यक्रम शुरू
उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण से चार दिन पहले रंगारंग कार्यक्रम शुरू हो गए। गुरुवार से सांस्कृतिक कार्यक्रम होने लगा। शुक्रवार शाम 1500 दीपक जलाए गए और रामलीला का आयोजन हुआ। रामघाट पर महाआरती के साथ कलाकारों ने कालबेलिया नृत्य व लालटेन उत्सव प्रस्तुति दी। इसके साथ ही शास्त्री नगर ग्राउंड में भगवान शिव पर आधारित लेजर शो व लाइट एंड साउंड महाकाल गाथा महानाट्य आयोजन किया गया।
आज शरद उत्सव व महाकाल गाथा महानाट्य
मां शिप्रा नदी के घाट पर महाआरती, 1500 दीपो को रोशन करने के साथ महाकाली व शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। वहीं शास्त्री नगर ग्राउंड में शिव-गणेश स्तुति व महाकाल गाथा महानाट्य होगा।

सोमवार को फूलों की होली और फाग उत्सव
शिप्रा नदी के घाट पर महाआरती, 1500 दीपों को रोशन करने के साथ फूलों की होली व फाग उत्सव मनाया जाएगा तो वहीं दशहरा मैदान ग्राउंड में प्रसिद्ध गायक कलाकार सोनू निगम प्रस्तुति देंगे व महादेव लेजर शो दिखाया जाएगा।
मंगलवार को लोकार्पण और कैलाश खेर की प्रस्तुति
मां शिप्रा नदी के घाट पर महाआरती, 1500 दीपों को रोशन करने के साथ ही घाट पर महाकाल लोक उत्सव लाइव स्क्रीनिंग होगी। शाम 6 बजे प्रधानमंत्री मोदी महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे और उसके बाद कार्तिक मेला ग्राउंड में जनसभा आयोजित कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी।





