पुलिस बल की वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन

655

पुलिस बल की वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर पुलिस बल की वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों से निपटने और उसे तकनीकी रूप से सक्षम और उपयोगी बनाए जाने के लिए राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है।

WhatsApp Image 2022 06 15 at 5.44.05 PM 1WhatsApp Image 2022 06 15 at 5.44.05 PM

टास्क फोर्स ऐसी तकनीक का पता लगाएगा जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस व्यवस्था में सुधार होगा। अपर मुख्य सचिव गृह विभाग डॉ राजेश राजौरा इस टास्क फोर्स के अध्यक्ष बनाए गए हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग या उनके प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी या उनके प्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मैप आईटी से नामांकित अधिकारी या विशेषज्ञ इसके सदस्य बनाए गए हैं। इसके साथ ही इसमें पुलिस मुख्यालय के 5 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को भी सदस्य के रूप में नामांकित किया गया हैं।