WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Stirred by Obscene Dance : भाई दूज पर अश्लील डांस से हड़कंप मचा! 

वीडियो वायरल होने के बाद 10 पर कार्रवाई, 2 पुलिसवाले सस्पेंड! 

2411

Stirred by Obscene Dance : भाई दूज पर अश्लील डांस से हड़कंप मचा! 

Bhandara (Maharashtra) : जिले के तुमसर तालुका के नाक डोंगरी थाना क्षेत्र के गोबरवाही गांव में भाई दूज के अवसर पर अश्लील डांस की घटना सामने आई। यह कार्यक्रम 17 नवंबर को हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
गोबरवाही पुलिस ने नागपुर के आरके हंगामा ग्रुप के 5 लोगों और कार्यक्रम आयोजित करने वाले और अश्लील वीडियो फैलाने वाले 5 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 बी, 294, 509 के तहत मामला दर्ज किया। कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। मामले में आगे की जांच भंडारा सब डिवीजन पुलिस अधिकारी अशोक बागुल कर रहे है।
दिवाली के बाद भंडारा जिले भाई दूज के दिन से मनोरंजन के लिए गांव-गांव नाटक, नृत्य हंगामा, पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भंडारा जिले के तुमसर तालुका के नाक डोंगरी में डांस का आयोजन किया और नागपुर से एक डांस ग्रुप को आमंत्रित किया गया। डांस करते-करते अचानक लड़कियों के कपड़े उतार दिए गए और न्‍यूड डांस किया गया।

डांस करते लड़की ने कपड़े उतारे
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने गोबरवाही थाने में आयोजक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्यक्रम में दो पुलिसकर्मियों के मौजूद रहने पर भी अश्लीलता की हद होने से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। दो साल पहले नागपुर जिले के उमरेड, कुही, भिवापुर तालुका में भी ऐसा ही अश्लील डांस हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। लेकिन, दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद भंडारा जिले में भी ऐसी ही स्थिति बन रही है।