WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Strange Coincidence : पहली बार स्कूल के दो दोस्त दो सेनाओं के प्रमुख होंगे, 5वीं से दोनों साथ पढ़े!

- मध्य प्रदेश के एक ही स्कूल में पढ़े इसलिए दोनों का प्रदेश से खास कनेक्शन!

Strange Coincidence : पहली बार स्कूल के दो दोस्त दो सेनाओं के प्रमुख होंगे, 5वीं से दोनों साथ पढ़े!

 

New Delhi : अमूमन सेना में ऐसे संयोग नहीं होते और न हुए हैं। पर, इस बार ये हुआ। 5वीं कक्षा से साथ पढ़े दो साथी देश की दो सेनाओं के प्रमुख होंगे। दोनों दोस्तों की नियुक्तियां भी लगभग दो महीने के अंतर पर एक साथ हुई। एडमिरल ने 1 मई को भारतीय नौसेना की कमान संभाली, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी आज रविवार को अपना पदभार संभाल रहे हैं।

IMG 20240630 WA0047

भारतीय सेना के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब स्कूल जीवन के दो दोस्त लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय सेना और नौसेना के प्रमुख होंगे! मध्य प्रदेश के सैनिक स्कूल रीवा से पढ़े नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 1970 के दशक की शुरुआत में 5वीं क्लास में एक साथ पढ़ते थे!

करीबी सूत्र बताते हैं दोनों अधिकारियों के रोल नंबर भी एक-दूसरे के आसपास थे! लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का रोल नंबर 931 और एडमिरल त्रिपाठी का 938 था, स्कूल के दिनों से ही दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और सेना के अलग-अलग अंगों में होने के बावजूद वे हमेशा संपर्क में रहै!

IMG 20240630 WA0045

जानिए, कौन है नए आर्मी चीफ 

वर्तमान में उप सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी आज 30 जून को अपना नया पदभार ग्रहण कर रहे हैं। जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे, जो रिटायर होने वाले हैं! सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण करने से पहले वह 2022 से 2024 तक उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) थे!