Suicide by Hanging : खाद लूट कांड के फरियादी ने फांसी लगाई! 

कांग्रेस MLA मनोज चावला एवं सहयोगी योगेंद्र जादौन जेल में!

1105

Suicide by Hanging : खाद लूट कांड के फरियादी ने फांसी लगाई! 

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट 

Ratlam : बहुचर्चित खाद लूट कांड में विधायक मनोज चावला व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाला फरियादी मध्यप्रदेश विपणन संघ गोदाम का संचालक भगतराम यदु अपने ऑफिस में फांसी पर लटका मिला। उसके आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं।

10 नवम्बर 2022 को सर्वर की समस्या होने से किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पाया था। कई किसान गोदाम पर लाइन लगाकर खाद मिलने के इंतजार में खड़े थे। जानकारी मिलने पर विधायक मनोज चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन आदि गोदाम पहुंचे। विधायक व गोदाम कर्मचारियों के बीच खाद वितरण को लेकर बहस हुई। आरोप है कि विधायक ने किसानों से खाद ले जाने का कहा था। कई किसान खाद की बोरियां ले जाने लगे। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति संभाली।

कुछ समय बाद स्टॉक मिलाने पर 28 बोरियां कम पाई गई थी। इसे लेकर गोदाम संचालक भगतराम यदु (53 साल) ने विधायक व अन्य के खिलाफ खाद लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसी दिन कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन को गिरफ्तार कर लिया था। दो माह बाद विधायक ने इंदौर न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। वहीं दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी जेल में हैं।

गोदाम संचालक भगतराम सोमवार को ड्यूटी गया था। लेकिन, रात में घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह पत्नी तलाश करते हुए उनके ऑफिस पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांका तो भगतराम फंदे पर लटका दिखा। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। प्राथमिक तौर पर उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही हैं।

10 नवंबर 2022 को खाद एवं विपणन संघ खाद्य एवं उर्वरक गोदाम के भगत राम येदु की सूचना पर रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विधायक मनोज चावला, योगेंद्र यादव सहित अन्य लोगों पर धारा 520/22 एवं 353,332 तथा 392 के प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। इसी प्रकरण के चलते कांग्रेसी विधायक मनोज चावला एवं कांग्रेसी नेता एवं एडवोकेट योगेंद्र यादव फिलहाल इंदौर जेल में है। पुलिस अधिकारी से बात करने पर वह मामले की जांच करने की बात कर रहे हैं।