Suicide by moneylenders : सूदखोरों ने इतना सताया कि फांसी लगा ली

4 महीने बाद चार सूदखोरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

702
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Indore : बाणगंगा पुलिस ने एक युवक की खुदकुशी के 4 महीने बाद उसे परेशान करने वाले चार सूदखोरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। बाणगंगा थाने से मिली जानकारी के अनुसार करीब 4 महीने पहले संजू उर्फ संजय मालवीय ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी (Sanjay Malviya gave his life by hanging) थी। दूसरे मामले में सूदखोरों ने एक महिला का धोखे से मकान हड़प लिया। पुलिस ने मामलों में शिकायत दर्ज कर ली।

मामले में सब इंस्पेक्टर योगेश गरासिया ने जांच की और आरोपी गोविंद निवासी धर्मपुरी ,सतीश निवासी कुम्हेडी गांव, गोविंद मालवीय निवासी नरवल और राजेंद्र निवासी नरवल काकड़ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया (Case registered under sections of abetment to suicide) गया है। सभी आरोपियों में से दो ने संजू को ब्याज पर पैसा उधार दिया था। उसी की वसूली के लिए लगातार उस पर दबाव बनाया जा रहा था बाकी दो आरोपी भी उसे प्रताड़ित कर रहे थे इससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली थी।

महिला का मकान हड़पा (Grab woman’s house)

    एक महिला ने एक सूदखोर से जरूरत के समय डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। सूदखोर को उसने सवा लाख रुपए लौटा भी दिए, लेकिन आरोपी ने कोरे स्टांप पर दस्तखत करवा कर उसका मकान ही हड़प लिया (By signing on a blank stamp, his house was usurped) अब तीन लाख रु. की मांग कर रहा है। महिला ने पुलिस को शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला राऊ थाना क्षेत्र का है।

फरियादी रीना मालू पति मुकेश की शिकायत पर आरोपी सुभाष तंवर और सतीश तंवर दोनों निवासी बिजलपुर के खिलाफ सूदखोरी की धाराओं में केस दर्ज (Case registered under sections of usury) किया गया है। फरियादी रीना मालू ने बताया कि आरोपी सुभाष से उसने डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। उस समय आरोपी ने कोरे स्टांप पेपर पर फरियादी रीना और उसकी सास के हस्ताक्षर करवा लिए थे। रीना मालू ने अभी तक 1 लाख 20 हजार रु. वापस कर दिए। लेकिन, आरोपी ने उनसे कोरे स्टांप पर यह लिखा-पढ़ी करवा ली कि उसका मकान गिरवी रखा है। अब आरोपी 3 लाख रु. की मांग कर रहे है साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहे है।