WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Suicide : पिता ने आत्महत्या, बहू-बेटे व भाई पर आरोप लगाए

50 लाख की मांग से आहत होकर खुदकुशी कर ली

Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Indore : करीब 5 महीने पहले कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक ज्वैलर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में उसके मंझले बेटे-बहू और बहू के पिता व भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। आत्महत्या से पहले बुजुर्ग ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें इन सभी को मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

पुलिस के अनुसार 1 मार्च को कन्हैयालाल सोनी नामक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। वह पेशे से ज्वैलर थे। उन्होंने सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें अपने बेटे आशीष सोनी, बहू मोहिता सोनी, मोहिता के पिता पुरुषोत्तम और भाई अंकित सोनी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। आशीष सोनी शादी के बाद से ही शराब पीने लग गया था। उसका मेडिकल स्टोर भी था। आशीष उसकी पत्नी और ससुराल वाले पुरुषोत्तम को लगातार अपमानित कर रहे थे और 50 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इसी से आहत होकर उन्होंने खुदकुशी कर ली थी।

शंकालु पति के कारण जान दी
उधर, पति शक के चलते पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। पत्नी इससे इतनी आहत हो गई कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने अब पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर का है। पुलिस के अनुसार काजल राठौर नामक युवती ने पिछले महीने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।

इस मामले में उसके पति सतीश राठौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि काजल पर उसका पति सतीश शक करता था। काजल राहुल नाम की किसी लड़के से बात करती थी। आरोपी सतीश इस बात को लेकर उसे पीटता भी था।