Suicide in Custody : दुष्कर्म के आरोपी ने हवालात में की खुदकुशी, पीड़िता ने कराया था केस दर्ज, पुलिस जुटी जांच में!

468

Suicide in Custody : दुष्कर्म के आरोपी ने हवालात में की खुदकुशी, पीड़िता ने कराया था केस दर्ज, पुलिस जुटी जांच में!

Ratlam : जिला मुख्यालय से 13 किमी दूर स्थित नामली में थाने की हवालात में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने हवालात में फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाकर जान देने वाले मृतक के खिलाफ उसकी ही 16 वर्षीय बेटी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मृतक आरोपी नामली थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी था। बुधवार शाम उसकी बेटी ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने रात में उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया था।

 

 

पुलिस के अनुसार रात 2:30 बजे तक आरोपी CCTV फुटेज में हवालात में बैठा दिखाई दिया था। वहीं सुबह करीब 4 बजे बंदी गृह के इंचार्ज नारायण जादौन ने जब कैमरे चेक किए, तो आरोपी हवालात में फांसी के फंदे पर लटका हुआ नजर आया। नारायण ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मृतक ने पानी के पाइप से अपने लोअर के नाड़े के सहारे फांसी लगा ली थी। घटना की सूचना मिलते ही SDOP किशोर पाटनवाला, DSP अजय सारवान, FSL अधिकारी अतुल मित्तल और Rural SDM विवेक सोनकर मौके पर पहुंचे। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के लिए न्यायिक अधिकारी भी थाने पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई के बाद सुबह 10 बजे शव को PM के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।

घटना के बाद मृतक के परिजन भी थाने पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। PM रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा।