
43 अपराधों का गुनहगार, ड्रग्स पेडलर, फरार गुंडे सुनील सूर्या को पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर से किया गिरफ्तार!
जानिए गुंडे सुनील सूर्या के अपराध की फेहरिस्त!
देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, एसपी अमित कुमार!
Ratlam : MD ड्रग्स तस्करी मामले में फरार चल रहें 43 अपराधों का गुनहगार, हिस्ट्रीशीटर गुंडे सुनील सूर्या को पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर से पकड़ा हैं। पुलिस उसको गिरफ्तार करने के बाद रतलाम लाई है और उसके गुनाह के चिट्ठे उजागर करने के लिए पूछताछ कर रही हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर गुंडे सुनील सूर्या दलौदा से MD मंगवाने की जानकारी दी थी। इस पर पुलिस ने सुनील सूर्या को पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर से सोमवार को पकड़ा। एसपी अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने शहर के कई सभ्रांत लोगों के नाम भी उजागर किए हैं जो सुनील सूर्या से MD खरीदते थे उन्होंने बताया कि सूर्या के खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज है और वह शहर के थाना स्टेशन रोड़ पुलिस की गुंडा लिस्ट में शामिल हैं।
मंगलवार को एसपी कार्यालय में एसपी अमित कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 6 मई को पुलिस ने MD ड्रग तस्करी में रतलाम के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कमलेश जैन (51) पिता पुनमचंद्र जैन निवासी शास्त्री नगर और साथी साबिर खान (27) पिता मेहमूद खान निवासी डाट की पुल को 200 ग्राम MD ड्रग्स जिसकी कीमत 20 लाख रुपए हैं जो सफेद रंग की स्वीफ्ट कार क्रमांक MP 43 ZA 7047 में ड्रग्स ले जा रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर मामले में जावरा शहर थाना पर अपराध क्रमांक 168 / 2025 धारा- 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पुछताछ में MD सुनील सूर्या निवासी शास्त्री नगर को देना कबूला। इसके बाद पुलिस ने सुनील सूर्या के बारे में सायबर सेल की मदद जानकारी निकालकर आरोपी सूर्या को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त कर उससे ड्रग्स संबंधित जानकारी ली जाएंगी। आपको बता दें कि 43 अपराध दर्ज गुंडे सुनील सूर्या ने शहर के राजनेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपडेट कर रखें हैं जिनमें एक प्रसिद्ध मंत्री भी हैं!
आरोपी सूर्या पर पूर्व में भी ड्रग्स तस्करी का मामला दर्ज है!

शहर की थाना स्टेशन रोड़ पुलिस 17 मार्च 2024 की रात 12-30 बजे घेराबंदी कर भक्तन की बावड़ी स्थित श्मशान घाट के यहां से चांदनीचौक स्थित धनजी भाई का नोहरा निवासी आशीष पिता सुशील को 30 ग्राम MD के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को पुछताछ में आशीष ने कबूला था कि वह 10-10 ग्राम MD ड्रग्स शहर के हाकिमवाड़ा निवासी सईद पिता फजल हुसैन, नाहरपुरा निवासी हनी पिता जफर शेख व शास्त्री नगर निवासी सुशील सूर्या पिता इंदरमल जैन को देने जा रहा था।
सुनील सूर्या पर शहर के विभिन्न थानों पर 43 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
1. 64/2004 , 294,506 भादंवि थाना माणकचौक,
2. 276/2005 353/294/427/186 भादंवि औद्योगिक क्षेत्र,
3. 171/21.2.05 324,506,34 भादंवि औद्योगिक क्षेत्र,
4. 717/2005 323/324/506 भादवि औद्योगिक क्षेत्र,
5. 302/2006 323,294,506,34 भादंवि औद्योगिक क्षेत्र,
6. 77/14.02.07 147,325,353,332 भादंवि स्टेशन रोड,
7. 219/24.04.07 323,294,506 भादंवि स्टेशन रोड,
8. 458/01.10.07 341,323,34 भादंवि स्टेशन रोड,
9. 243/19.05.08 323,294,341,34 भादंवि स्टेशन रोड,
10. 412/16.08.08 147,452,323 भादंवि स्टेशन रोड,
11. 115/14.03.09 147,148,149,323,294,506 भादंवि स्टेशन रोड,
12. 117/17.03.09 294,323,506,34 भादंवि स्टेशन रोड,
13. 218/10.05.09 147,294,323,427,506 भादंवि स्टेशन रोड,
14. 528/02.12.09 294,323,506,427,34 भादंवि स्टेशन रोड,
15. 176/2010 341,323,294,506,34 भादंवि स्टेशन रोड,
16. 322/2010 323,294,506,34 भादंवि स्टेशन रोड,
17. 343/2010 323,294,506 भादंवि माणकचौक,
18. 487/2010 323,294,506,34 भादंवि स्टेशन रोड,
19. 44/2011 395,427 भादंवि स्टेशन रोड,
20. 480/2011 147,148,323,294,452,56 भादंवि माणकचौक,
21. 24/2012 507 भादंवि औद्योगिक क्षेत्र,
22. 91/2012 341,294,323,327,506 भादंवि माणकचौक,
23. 202/2012 323,294,506,34 भादंवि माणकचौक,
24. 222/3.05.12 353,332294,506,34 भादंवि स्टेशन रोड,
25. 223/2012 279,337 भादवि स्टेशन रोड,
26. 225/2012 341,294,323,327,506,34 भादंवि स्टेशन रोड,
27. 340/2012 327,506,507,34 भादंवि बिलपांक,
28. 420/2012,147,353,332 भादंवि बाणगंगा इंदौर)
29. 356/2013,147,353,427 भादंवि स्टेशन रोड,
30. 348/2014 294,327,506,34 भादंवि माणकचौक,
31. 582/2015 147,148,149,307,294,506, भादंवि 25,27 आर्म्स एक्ट माणकचौक,
32. 153/2017 353,427,294,506,34 भादंवि माणकचौक,
33. 179/2018 14 म.प्र. रासुका वर्ष 1990 स्टेशन रोड,
34. 563/19.09.19 294, 323, 327, 384, 506, 34 भादवि स्टेशन रोड,
35. 694/21.12.2019 294,506,507,34 भादवि एवं 3(2)(va) SC/ST ACT दीनदयाल नगर,
36. 10/08.01.20 188 भादंवि स्टेशन रोड़,
37. 628/2020 307,294,34 भादंवि बदनावर,
38. 59/23.01.24 323,294,506,34 भादंवि स्टेशन रोड़,
39. 329/18.03.24 8/22, 8/29 एनडीपीएस एक्ट स्टेशन रोड़,
40. 168/2025 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट जावरा शहर,
41. इ. क्रमांक 04/26.2.2019 110 जाफौ स्टेशन रोड,
42. इस्त क्रमांक.75/2019 110 जा.फौ. स्टेशन रोड रतलाम
43. इस्त क्रमांक. 03/23.03.19 जिलाबदर स्टेशन रोड।
आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, सायबर सेल से मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण, हिम्मत, विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया, मोरसिंह, जितेन्द्र व्यास, कृष्णपाल सिंह की भूमिका रहीं!





