WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sunny Leon: महतारी वंदन योजना में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के नाम पर हर महीने ₹1000 ट्रांसफर, फर्जी ट्रांजैक्शन के लिए युवक गिरफ्तार

Sunny Leon: महतारी वंदन योजना में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के नाम पर हर महीने ₹1000 ट्रांसफर, फर्जी ट्रांजैक्शन के लिए युवक गिरफ्तार

विनोद काशिव की रिपोर्ट

जगदलपुर। बस्तर जिले के तालुर गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के नाम पर हर महीने ₹1000 ट्रांसफर किए जा रहे थे। यह खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ।

IMG 20241223 WA0026

पुलिस ने इस योजना का लाभ लेने वाले युवक वीरेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर मामले को उजागर किया था। यह पूरा मामला बस्तर जिले के तालुर गांव का है। इस गांव में महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोन और पति जॉनी सिंस के नाम का आवेदन डाला गया था। इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड किया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की आईडी से आवेदन रजिस्टर्ड हुआ।

 

आरोपी का नाम वीरेंद्र जोशी है, जिसने सनी के नाम का फर्जी आवेदन और बैंक खाता दिया था। सत्यापन के बाद छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए इस फॉर्म को पात्र घोषित कर दिया गया। इसके बाद इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक हर महीने ₹1,000 की राशि डाली गई। कुल मिलाकर ₹10,000 खाते में जमा किए जा चुके हैं।

प्रदेश में कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। घोटाले के लिए मंत्री और सरकार जिम्मेदार हैं। सनी लियोन के नाम से राशि जारी हो रही है। कल करीना कपूर का नाम भी सामने आ सकता है। गड़बड़ी के लिए साय सरकार जिम्मेदार है। विपक्ष के कांग्रेस नेताओं ने गंभीरता से जांच की मांग की है।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को संबंधित अनियमितता की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वीरेंद्र जोशी के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है।