WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Raipur News: रायपुर में एक ऑफिस में 10 लाख रुपये की नगदी चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur News: रायपुर में एक ऑफिस में 10 लाख रुपये की नगदी चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर। राजधानी के एक ऑफिस में 10 लाख रुपये की नगदी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी की रकम 10 लाख रुपये, एक आईफोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई है. यह चोरी की घटना गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह चौक स्थित डॉ. सुब्बाराव गली मेंजानकारी के अनुसार, फाफाडीह स्थित एक ऑफिस में मैनेजर के पद पर कार्यरत प्रार्थी ने 18 दिसंबर को सुबह अपने ऑफिस में चोरी की सूचना दी थी. उसने बताया कि चोरों ने ऑफिस का दरवाजा तोड़कर आलमारी के ताले भी तोड़ दिए और उसमें रखे लाखों रुपये चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत गंज थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम बनाई. सीसीटीवी फुटेज और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद टीम को महत्वपूर्ण जानकारी मिली. फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को घटना स्थल के पास देखा गया था. इसके आधार पर पवन बाघ और शिवा हरपाल को गिरफ्तार किया गया.पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और चोरी की रकम 10 लाख रुपये, एक आईफोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा वाहन और एक ई-रिक्शा पुलिस के कब्जे में जब्त किया गया. नगदी समेत जब्त सामग्रियों की कीमत 15 लाख रुपये हैं. आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में मामला पंजीबद्ध किया गया।