WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Survey Stopped for 2 Hours for Namaz : नमाज के लिए ASI ने 2 घंटे भोजशाला में सर्वे का काम रोका!

भोजशाला के चारों तरफ पुलिस का भारी इंतजाम!

WhatsApp Image 2024 03 22 At 5.19.45 PM

Survey Stopped for 2 Hours for Namaz : नमाज के लिए ASI ने 2 घंटे भोजशाला में सर्वे का काम रोका!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : धार की भोजशाला में हाई कोर्ट के निर्देश पर आज अलसुबह आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (ASI) ने साइंटिफिक सर्वे शुरू किया। यह सर्वे सुबह जल्दी इसलिए शुरू किया गया, क्योंकि आज शुक्रवार होने से भोजशाला परिसर में मुसलमानों द्वारा जुमे की नमाज अदा की जाती है। दोपहर 1 बजे ASI ने सर्वे का काम रोक दिया। इसके बाद दूसरे चरण का सर्वे दोपहर 3 बजे के बाद शुरू हुआ। सुरक्षा की खातिर भोजशाला के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

भोजशाला को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्षों का अपना-अपना दावा है। इसी के कारण बीते लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। इसी विवाद में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से कोर्ट ने इससे पहले हर मंगलवार को हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना करने की अनुमति दी है तो वहीं शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष को नमाज़ पढ़ने की अनुमति दी है। ऐसे में ये सर्वे आज यानी शुक्रवार से शुरु हुआ है। यानी आज जुमा की नमाज के लिए मुस्लिम समाज को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नमाज पढ़ने की अनुमति मिली। इस दौरान सर्वे कार्य को रोक दिया गया। दोपहर 3 बजे नमाज के बाद दौबारा से सर्वे कार्य शुरु हुआ।

पुलिस ने संभाली व्यवस्था
सर्वे को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भोजशाला में एएसपी डॉ इंद्रजीत बाकलवार, सीएसपी, तीन डीएसपी, आठ थाना प्रभारी सहित 175 का पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के हाई राइज भवनों पर भी पुलिस तैनात की गई है। शहर में 25 चौराहों पर पुलिस का फिक्स पॉइंट बनाया गया है। चार पुलिस मोबाइल भी लगातार भ्रमण कर रही है। इस कारण विशेष एहतियात भी बरती जा रही है। जुमे की नमाज के लिए लोगों को भोजशाला में प्रवेश दिया गया। धार के शहर काजी वकार सादिक व जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के जुल्फिकार अहमद ने कहा कि वे हाई काेर्ट के निर्णय का सम्मान करेंगे। लेकिन सर्वे की हमें कोई सूचना नहीं दी गई।