Suspend: हाई स्कूल परीक्षा 2023: प्रश्न पत्र की गोपनीयता भंग करने के आरोप में 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

677
Nurse Suspend

Suspend: हाई स्कूल परीक्षा 2023: प्रश्न पत्र की गोपनीयता भंग करने के आरोप में 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

दमोह से महेंद्र परिहार की रिपोर्ट

दमोह : कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सैलवाड़ा में हाई स्कूल परीक्षा 2023 विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र को व्हाटस्एप पर प्रदर्शित कर, गोपनीयता भंग करने के आरोप में परीक्षा लिपिक अमित भारद्वाज, पर्यवेक्षक निजाम सिंह पोर्ते, पर्यवेक्षक वीरेन्द्र लोधी, पर्यवेक्षक गुड्डा पाल, पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार जैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं।

यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया साथ ही केन्द्राध्यक्ष फागूलाल पटेल एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष परूषोतम लाल कुर्मी को तत्काल प्रभाव से दायित्व से मुक्त कर दिया। उन्होंने बताया रवि किशोर राठिया उपस्थित होकर केन्द्राध्यक्ष का प्रभार फागूलाल पटेल से प्राप्त कर 20 मार्च पश्चात होने वाली हाई एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षायें केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्ष अशोक साहू के रूप में परीक्षा सपंन्न करायेगें।

सहायक केन्द्राध्यक्ष तत्काल प्रभाव से निलंबित
शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सैलवाड़ा में हाई स्कूल परीक्षा 2023 विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र को व्हाटस्एप पर प्रदर्शित कर, गोपनीयता भंग करने के आरोप में कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य ने सहायक केन्द्राध्यक्ष परूषोतम लाल कुर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं।