WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Suspend: पैसों की मांग करने वाले वनकर्मियों पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने किया सस्पेंड

810
Suspend

Suspend: पैसों की मांग करने वाले वनकर्मियों पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने किया सस्पेंड

सतना। जिले में दो वन कर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है। दरअसल दोनों वनकर्मी द्वारा ट्रैक्टर मालिक से पैसे लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी ने मामले की जांच कराई पूछताछ में दोनों वनकर्मी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके जिसके बाद दोनों वनकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वन भूमि पर अवैध जुताई करने के मामले में वनकर्मियों ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया था सेटलमेंट करने के लिए दोनों वनकर्मियों ने ट्रैक्टर मालिक से पैसों की मांग की थी

*वनकर्मियों का रिश्वत लेते वीडियो वायरल*

मध्य प्रदेश के सतना जिले के ऊचेहरा रेंज में 11 मई को बीट क्रमांक डूड़हा गोबराव खुर्द ग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो में दो वनकर्मी पैसे गिनते हुए दिखाई दे रहे थे दरअसल यह मामला वन भूमि में अवैध तरीके से ट्रैक्टर द्वारा जुताई करने का था इस दौरान दो वन कर्मी मनोज द्विवेदी और अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त किया और उसे रेंजर कार्यालय कैंपस में लाकर खड़ा कर दिया इसी दौरान एक वीडियो वन कर्मियों का सामने आया है जिसमें वनकर्मी पैसा गिनते दिखाई दे रहे थे।

वन विभाग सतना के एसडीओ सुधाकर सिंह ने बताया कि, वीडियो 7 अक्टूबर 2023 का है, जो 11 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वन कर्मियों पर यह आरोप लगा है कि वन भूमि पर जुताई करने के नाम पर उन्होंने ट्रैक्टर मालिक से पैसे की मांग की थी वीडियो संज्ञान में आते ही वन मंडल अधिकारी डीएफओ विपिन पटेल ने इसकी जांच के लिए टीम गठित की इस वीडियो कि जब जांच कराई गई तो भ्रष्टाचार का मामला सामने आया जब दोनों वन कर्मियों से पूछताछ की तो दोनों ने इसका जवाब सही तरीके से नहीं दिया मामला संदेहास्पद होने पर वन मंडल अधिकारी ने दोनों वन कर्मियों को निलंबित कर दिया पूरे मामले की जांच जारी है।