Toor Dal of Narsinghpur : देश में धूम मचा सकती है नरसिंहपुर की तुअर दाल! 

Adopt an Anganwadi योजना के बारे में कहा कि जनप्रतिनिधि जनता को जोड़ें

1432

Toor Dal of Narsinghpur : देश में धूम मचा सकती है नरसिंहपुर की तुअर दाल!!

Bhopal :Toor Dal of Narsinghpur; नरसिंहपुर कलेक्टर रोहित सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ आज सुबह हुई समीक्षा बैठक में कहा कि नरसिंहपुर की तुअर दाल भारत में धूम मचा सकती है। इसकी मार्केटिंग व ब्रांडिंग का प्रोग्राम बनाएँ। इस बारे में कलेक्टर ने जानकारी दी कि ODOP (हमारा जिला-हमारा उत्पाद) में तुअर दाल का चयन किया है। हमारी कोशिश है कि जीआई टैगिंग मिल जाए। हमने इसके ज्यादातर पैरामीटर पूरे किए हैं। दाल 150 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। 2 जून को बायर-सेलर मीट करवाने वाले हैं।

बैठक की शुरुआत में CM ने कहा कि मध्य प्रदेश में वर्षों से कुपोषण एक समस्या रही है। मेरा मानना है कि बिना समाज के सहयोग के इसे मिटाने का काम नहीं हो सकता। हमने प्रयोग किया कि समाज आंगनवाड़ी अडॉप्ट करे और उसके अच्छे परिणाम आये। कल मैंने एक प्रयोग किया, मैं बच्चों के खिलौने इकट्ठा करने के लिए कल भोपाल में ठेला लेकर निकला। मुझे 800 मीटर तय करने में तीन घंटे लगे। लोगों ने दस ट्रक सामान और दो करोड़ रुपये आंगनवाड़ियों के लिए मिले। मैं चाहता हूँ कि नरसिंहपुर में भी यह प्रयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह विचार व्यक्त करते हुआ आज सुबह नरसिंहपुर जिले की समीक्षा की। उन्होंने Adopt an Anganwadi योजना के बारे में कहा कि जनप्रतिनिधि जनता को जोड़ें। प्रभारी मंत्री भी इस काम को देखें। यह जनभागीदारी का अद्भुत प्रयोग है।

2401nsp17

नवाचार 
कलेक्टर ने बताया कि हमने नवाचार के तहत एक अभियान शुरू किया था। आह्वान किया था कि जनता को किसी भी प्रकार की अगर समस्या है तो वो केवल उसका वीडियो लेकर उसे हमारे सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं। इसमें हमें तुरंत 2,700 फ़ोटो वीडियो आ गए थे। हमने 2,100 से 2,300 समस्याओं का निराकरण तत्काल किया। ये काम लगातार जारी है। हमने  6 मार्च 2022 से ‘प्रोजेक्ट निदान’ शुरू किया। बुधवार को ग्रामीण और शुक्रवार को शहरी क्षेत्रों में जाते हैं। अब तक इससे हमारे पास 7,800 आवेदन आए हैं।

Toor Dal of Narsinghpur

पेयजल और PM आवास योजना 
जिले में पेयजल के बारे में कलेक्टर ने जानकारी दी कि 13,808 हैंडपंप हैं। पेयजल की कोई शिकायत नहीं हैं। जबकि, पीएम आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 72,000 आवास बनाने की योजना बनाई गई थी। जिनमें से 69,000 आवास पूरे हो गए हैं। शहरी क्षेत्रों में जो पेंडिंग हैं, उन्हें जल्द पूरा कराएंगे। हम स्व सहायता समूहों से फ्लाई ऐश ब्रिक्स भी बनवा रहे हैं।

images 3 2

 


Read More… CM’s Morning Action: मुख्यमंत्री ने आज 2 कलेक्टरों से चर्चा की, जानिए CM की रायसेन कलेक्टर से क्या हुई मिनिट टू मिनिट चर्चा 


CM ने कहा कि आवास प्लस की चिट्ठी सभी हितग्राहियों को मिली इस पर कलेक्टर ने कहा कि 11,129 आवास सेंक्शन हुए जिनमें 7,200 को बधाई पत्र गया है। CM ने कहा कि जितने मकान पूरे हों, वहाँ गृह प्रवेश का कार्यक्रम किया जाए।

स्वसहायता समूह
कलेक्टर ने स्वसहायता समूह की स्थिति के बारे में CM को बताया गया कि 7,202 स्वसहायता समूह हैं जिनमें 74,000 सदस्य हैं। जिनमें 34,000 को व्यक्तिगत गतिविधियों से जोड़ा है। हमें बाकी की 40,000 महिलाओं को जोड़ना है और लखपति क्लब में शामिल करना है। CM ने कहा कि इस काम को आंदोलन का स्वरूप दें।

लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राहियों से संवाद की स्थिति के बारे में बताया गया कि हमने 633 बच्चियों के लिए करियर काउंसलिंग कराई है। जहां तक जिले में स्वच्छता की बात है तो हमारे आठ नगरीय निकाय ओडीएफ प्लस थे। हमारी कोशिश है कि अब वो ओडीएफ प्लस प्लस हो जाएं। CM को बताया गया कि माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर 205 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई है।

 

लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति
जिले में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति ठीक है। कोई बड़ा क्राइम पिछले एक साल में नहीं हुआ। रेत के विवाद भी नहीं हो रहे हैं। स्मैक के खिलाफ अभियान चलाया है, 32 प्रकरणों से 100 ग्राम स्मैक पकड़ी है। 79 लोगों को सजा हुई है। लेकिन, CM ने कहा कि मैं इससे संतुष्ट नहीं हूँ। अवैध शराब बिक्री की खबर मेरे पास है। आप क्या कर रहे हैं? आप अंदर गहराई में जाओ। स्मैक के खिलाफ सामाजिक अभियान चलाएँ और लोगों को साथ लें।

chor corona positive

जनता को जोड़ने का अभियान और बेहतर ढंग से कैसे चला सकते हैं, उसका प्लान बनाएं। कुछ संगठन हैं जो समाज को तोड़ने और देश को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों को आइडेंटिफाई करें।