WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग की वर्चुअली बैठक संपन्न

सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को बताएं सरकार की उपलब्धियां,ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी बैठक में हुए शामिल -डॉ. के. लक्ष्मण

Bjp Membership Campaign

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग की वर्चुअली बैठक संपन्न

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की बड़ी भूमिका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने पिछड़ा वर्ग के विकास व उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। कांग्रेस मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ओबीसी वर्ग और अन्य विषयों को लेकर गलत जानकारी जनता तक पहुंचाने की चेष्ठा करती है तो मोर्चा सोशल मीडिया के के माध्यम से तथ्यों के साथ उसका जवाब दे। ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और जनहितैषी कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने सोमवार को मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कही।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉॅ. के. लक्ष्मण ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी यू-ट्यूब, व्हाट्सएप एवं इंस्टाग्राम पर सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक पोस्ट करें। कम से कम एक लाख से अधिक लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़ें और उन्हें भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुचाएं। प्रचार-प्रसार के कार्यों में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही जिला एवं मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सहयोग करें।

WhatsApp Image 2023 10 17 at 4.52.51 PM WhatsApp Image 2023 10 17 at 4.52.50 PM

ओबीसी के लिए बनाई गई योजनाओं को जनता को बताएं
मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ काफी कार्य किया है। सोशल मीडिया भाजपा सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। मोर्चा के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी श्री राहुल नागर ने कहा कि प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा योगदान है। चुनाव में हम सब सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार करना है। कांग्रेस की तरफ से अगर गलत जानकारी को प्रचारित किया जाता है तो मोर्चा पदाधिकारियों को सरकार की उपलब्धियां बताना है। भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक शर्मा अपने संबोधन में कहा कि मोर्चा पदाधिकारी सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने के साथ व्हाट्सएप नंबर से भी लोगों से जुड़ें।

वर्चुअल बैठक में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री निखिल आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू, मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी श्री राहुल नागर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री अनुज वर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री संतोष राठौर सहित प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदेश/जिला सोशल मीडिया संयोजक एवं सहसंयोजक सदस्य विधानसभा प्रभारी उपस्थित हुए।

ओबीसी मोर्चा के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक श्री प्रताप सिंह यादव जी मैं इस बैठक का आयोजन किया था।