WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के ज्येष्ठ पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश जोशी का जयपुर में निधन

WhatsApp Image 2023 10 17 At 18.33.26

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के ज्येष्ठ पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश जोशी का जयपुर में निधन

गोपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

जयपुर/ नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के ज्येष्ठ पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राजस्थान स्वायत्त सेवा संस्थान तथा बाँसवाड़ा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश जोशी का मंगलवार को अपरांह जयपुर में निधन हो गया। वे पिछले काफ़ी समय से अस्वस्थ थे।

दिनेश जोशी के पुत्र कुमार जोशी ने बताया कि दिवंगत दिनेश जोशी का अन्तिम संस्कार बुधवार 18 अक्टूबर को जयपुर में होगा।

दाह संस्कार के लिए उनकी अन्तिम यात्रा जयपुर के अजमेर रोड़ स्थित जोशी फार्म हाऊस से बुधवार 18 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे रवाना होकर पुराने चुंगी नाका स्थित मोक्ष धाम पर पहुँचेगी।

स्वर्गीय दिनेश जोशी अपने पीछे धर्म पत्नी जयन्ती जोशी, एक पुत्र और तीन पुत्रियाँ और भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।

दिनेश जोशी के निधन पर पक्ष प्रतिपक्ष के कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।