WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Tension Due to Stone Pelting on Procession : कुक्षी में अनंत चतुर्थी के जुलूस के दौरान विवाद, दोनों तरफ से पथराव!

कुछ दुकानों में आग लगाई, 11 लोग घायल, कोई गंभीर नहीं!

WhatsApp Image 2023 09 29 At 3.58.31 PM

Tension Due to Stone Pelting on Procession : कुक्षी में अनंत चतुर्थी के जुलूस के दौरान विवाद, दोनों तरफ से पथराव!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर कुक्षी में गत रात अनंत चतुदर्शी के जुलूस के दौरान हुए विवाद ने अचानक सांप्रदायिक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की और से पथराव हुआ इसमें एक पुलिसकर्मी सहित 11 लोग घायल हो गए। कुछ दुकानों में आगजनी भी हुई है। अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई गई है।

नगर में पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब अनंत चतुर्दशी का चल समारोह बडपुरा पहुंचा तभी कहासुनी की घटना हुई और दोनों पक्षो की तरफ से पथराव हो गया।
शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं एसपी मनोज कुमार सिंह कुक्षी पहुंच गए और वही कैंप किए हर है। स्थिति पर निगाह रखे हुए है।

WhatsApp Image 2023 09 29 at 4.00.10 PM

इस संबंध में एडीएम अश्विनी कुमार रावत ने बताया कि रात को जो घटना हुई है उसके सारे वीडियो हमने कलेक्ट कर लिए है और ये वीडियो खंगाले जा रहे है कि किन लोगों ने ये घटना की है और एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। एक पुलिस वाला घायल है उसका इलाज चल रहा है। नुकसान का सर्वे पटवारी, आरआई कर रहे है जो शाम तक पूरा हो जाएगा। घायलों की संख्या में कुछ लोगों ने प्राइवेट इलाज भी करवाया है। लेकिन, हमारे संज्ञान में जो आया है जिसमें 11 लोग घायल है। गंभीर कोई भी नहीं है प्रारंभिक उपचार के बाद सबकी छुट्टी कर दी गई है।