मुख्यमंत्री आज शाम तिरुपति पहुंच रहे हैं,कई मंत्री पहले से पहुंच चुके हैं, जानिए वजह

468

मुख्यमंत्री आज शाम तिरुपति पहुंच रहे हैं,कई मंत्री पहले से पहुंच चुके हैं, जानिए वजह 

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम तिरुपति पहुंच रहे हैं। प्रदेश के वरिष्ठ और दिग्गज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई मंत्री पहले से ही तिरुपति पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सत्ता-संगठन से जुड़े बड़े नेता आंध्रप्रदेश के तिरुपति पहुंच रहे हैं।

दरअसल आज शाम तिरुपति में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के सुपुत्र का विवाह समारोह आयोजित है जहां ये सभी लोग शामिल होंगे।

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के पुत्र का विवाह समारोह आज शाम तिरुपति के होटल लेमन ट्री में आयोजित किया जा रहा है।