
भोज शाला के बाहर भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक ने लगाया पोस्टर- गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित, ASI ने हटवाया
धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट
धार।आज भोजशाला में मां वाग्देवी मंदिर में सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा अर्चना चलती रही। हवन चलता रहा। दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मां वाग्देवी की पूजा अर्चना की गई।वास्तु पूजन किया गया। महा आरती की गई।
शाम को संध्या आरती की गई, जिसमें भारी तादाद में श्रद्धालु शामिल रहे। संध्या आरती के बाद भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा भोजशाला के द्वार पर खड़े होकर एक पोस्टर जो कि हाथ से लिखा हुआ था जिस पर लिखा हुआ गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध है खड़े रहे और उस पोस्टर को बोर्ड पर लगा दिया गया
गोपाल शर्मा ने कहा कि इस सरस्वती मंदिर में अब मंदिर के प्रोटो काल रहेंगे. उसी प्रोटोकॉल का पालन करने वाले प्रवेश करेंगे ।
शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को यहां हिंदुओं का प्रवेश वर्जित था लेकिन अब सात दिन 365 दिन हिंदू सरस्वती मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
बाद में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के अधिकारी पहुंचे और पोस्टर को हटवाया गया।
बाइट गोपाल शर्मा भोजशाला मुक्ति यज्ञ संयोजक





