MP Budget News: जिस दिन पेश होगा बजट उसी दिन 4 हजार करोड़ का कर्ज लेगी सरकार, पहले से ही 3 लाख 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज

300
MP Budget News

MP Budget News: जिस दिन पेश होगा बजट उसी दिन 4 हजार करोड़ का कर्ज लेगी सरकार, पहले से ही 3 लाख 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरु हो गया। बारह मार्च को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया जाएगा और इसी दिन राज्य सरकार चार हजार करोड़ रुपए का कर्ज खुले बाजार से उठाएगी।

पहला दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज 22 वर्ष के लिए लिया जाएगा और इसकी अदायगी 12 मार्च 2047 को की जाएगी। वहीं दूसरा दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज छह वर्ष के लिए लिया जाएगा इसकी अदायगी 12 माच्र 2031 को की जाएगी।

Also Read: विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दागे 10 सवाल

चार हजार करोड़ का यह कर्ज राज्य सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई आफिस के जरिए कोर बैंकिंग साल्युशन ई कुबेर सिस्टम के जरिए लिया जाएगा। दोनो कर्ज के लिए अलग-अलग प्रस्ताव वित्तीय संस्थाओं से बुलाए गए है। कर्ज के लिए ग्लोबल स्तर पर वित्तीय संस्थाएं 11 मार्च को सुबह साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे के बीच प्रस्ताव देंगे। चार हजार करोड़ के इस कर्ज के लिए जो प्रस्ताव आएंगे उन्हें 12 मार्च को खोला जाएगा और जो वित्तीय संस्थाएं सबसे कम ब्याज दर पर राज्य की शर्तो पर कर्ज देने को तैयार होंगी उनसे यह कर्ज लिया जाएगा।

Also Read: Panna Tiger Reserve: बाघों का कुनबा बढ़ाने पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-234 (23) 22 को माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी किया शिफ्ट

प्रदेश पर पौने चार लाख हजार करोड़ का कर्ज

मध्यप्रदेश पर पहले से ही 3 लाख 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें बाजार से कर्ज 2 लाख 34 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया है। वित्तीय संस्थाओं से 5888 करोड़, वितीय संस्थाओं से लोन 15 हजार 248 करोड़, केन्द्र सरकार से एडवांस और लोन 62 हजार 12 करोड़, अन्य दायिव 19 हजार 195 करोड़, राष्ट्रीय बचत योजना से ली गई राशि 38 हजार 421 करोड़ रुपए की राशि मध्यप्रदेश सरकार ने ली है। इस तरह 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज राज्य सरकार पर पहले से ही है।

Also Read: Judge’s Comment on Widow Lawyer : विधवा वकील पर जज की टिप्पणी पर वकीलों का विरोध, जज से माफी की मांग!