

विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दागे 10 सवाल
भोपाल:विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से चंद घंटे पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर दस सवाल पोस्ट किए हैं। उन्होंने कहा है कि वे भाजपा सरकार ने इस दस सवालों के जवाब चाहते हैं। इन सवालों में सबसे पहला सवाल परिवहन घोटाले को लेकर है। जिस पर उन्होंने लिखा है कि परिवहन घोटाले पर सरकार क्यों चुप है। सौरभ शर्मा मामले में बड़े मगरमच्छों पर कब कार्यवाही होगी।
प्रदेश पर चार लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। इसका हिसाब कब दिया जाएगा। क्या सरकार कर्ज चुकाने के लिए भी कर्ज ले रही है।
सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण क्यों नहीं किया जा रहा है। क्या सरकार अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रही है।
बजट में दलित, आदिवासी और पिछड़े समुदाय के लिए क्या प्रावधान किए जाएंगे।
किसानों को एमएसपी की गारंटी कब मिलेगी। लाड़ली बहनों के खाते में तीन हजार रुपए महीने कब आएंगे। सरकार कब तक सभी रिक्त पदों पर भर्तियां करेगी।