सरकार को नहीं मिला दो तिहाई समर्थन, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल 

180

सरकार को नहीं मिला दो तिहाई समर्थन, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल 

नई दिल्ली: 131वां संविधान संशोधन विधेयक यानी कि महिला आरक्षण बिल 2026 लोकसभा में पास नहीं हो सका. सदन में लगातार चर्चा करने और वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की गई. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के दौरान सदन में मौजूद कुल 489 सांसदों में से 278 वोट पक्ष में पड़े तो 211 वोट विपक्ष या बिल के विरोध में पड़े. नंबरों का आंकड़ा पूरा ना होने की वजह से ये बिल लोकसभा में ही गिर गया. हालांकि, वोटिंग के फाइनल आंकड़े इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग से अलग रहे. बाद में जारी किए गए डाटा के अनुसार, इस बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े. साथ ही इस बिल के साथ सरकार जो दो अन्य बिल लोकसभा में लेकर आई थी उसे वापस ले लिया. साथ ही लोकसभा शनिवार सुबह 11 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया है.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण देने के लिए जिससे लड़ना पड़े, लड़ेंगे लेकिन उनका हक दिलाकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष हमेशा हमारे द्वारा लाए गए सभी बिल और कानून का विरोध किया. उन्होंने सभी उन बिल को गिनाए, जिनका विरोध विपक्ष किया गया. हमने 370 हटाया इन्होंने विरोध किया. हमने 370 हटाया इन्होंने विरोध किया. राम मंदिर बनाया इन्होंने विरोध किया. तीन तलाक हटाया इन्होंने विरोध किया. सर्जिकल स्ट्राइक किया इन्होंने विरोध किया.