WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पूर्व IAS अधिकारी अरुण भट्ट के बेटे तन्मय की अंतिम यात्रा आज दोपहर 3:00 बजे से, कल शाम इंदौर में हो गया था निधन 

पूर्व IAS अधिकारी अरुण भट्ट के बेटे तन्मय की अंतिम यात्रा आज दोपहर 3:00 बजे से, कल शाम इंदौर में हो गया था निधन 

 

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व IAS अधिकारी अरुण भट्ट के बेटे तन्मय का कल शाम इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया। अंतिम यात्रा भोपाल में आज दोपहर 3:00 बजे से निकलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय तन्मय को अचानक हार्ट अटैक आ जाने से इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था लेकिन डॉक्टरों के भरसक प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

IMG 20250403 WA0002

प्राप्त जानकारी के अनुसार तन्मय की अंतिम यात्रा आज दोपहर 3:00 से भोपाल स्थित निज निवास डी 11/20 चार इमली से भदभदा विश्राम घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

अरुण भट्ट भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1993 बैच के अधिकारी रहे हैं। कल शाम उनके बेटे की निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उनके मित्र, स्नेही उनके इंदौर स्थित निवास पर पहुंचे।