नारी के सम्मान से ही राष्ट्र सुसंस्कृत, सुदृढ़ एवं विकासशील होता : सीमा सिंह

रोटरी क्लब ऑफ रतलाम प्लेटिनम ने शहर की 11 मातृशक्तियों का उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मान

758

नारी के सम्मान से ही राष्ट्र सुसंस्कृत, सुदृढ़ एवं विकासशील होता : सीमा सिंह

Ratlam : रोटरी क्लब ऑफ रतलाम प्लैटिनम द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 नारी शक्तियों का सम्मान किया गया। इस गरीमामयी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फारेस्ट रेंजर सीमा सिंह थी।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा संस्था अध्यक्ष श्रीमती वन्दना सोनी ने द्वीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि सीमा सिंह ने अपने आत्मीय उद्बोधन में अपने कठिन जीवन की आत्मकथा से सदन को भावविभोर कर दिया।

उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से कोई भी परीक्षा एवं लक्ष्य को हम मातृशक्ति सफलतापूर्वक पा सकती हैं। समय आ गया है नारी शक्ति को अपनी शक्ति पहचान कर सभी क्षेत्र में हम किसी से कम नहीं हैं दिखाना चाहिए।

आज इस कार्यक्रम में श्रेष्ठ नारी सम्मान देखकर मन को बहुत प्रसन्नता हुई। ऐसा नारी शक्ति सम्मान समारोह सभी समाजों को करना चाहिए।

अध्यक्षीय उद्बोधन

स्वागत उद्बोधन देते हुए रोटरी क्लब प्लैटिनम अध्यक्ष श्रीमती वंदना सोनी ने बताया कि उनके 1 वर्षीय कार्यकाल में विभिन्न सेवा के प्रकल्प से क्लब को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसी प्रयास में आज श्रेष्ठ कार्य करने वाली  मातृ शक्तियों का सम्मान करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।

WhatsApp Image 2023 03 22 at 8.52.58 PM 1

वन्दना सोनी ने बताया कि इसी क्रम में समाज को नई दिशा देने वाली नारी शक्ति श्रीमती प्रभा देवी जोशी का देहदान एवं डॉ श्रीमती स्मिता शर्मा चिकित्सा एवं सशक्त नारी सम्मान से उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया किया गया।

इन नारी शक्तियों का उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हुआ सम्मान

▫️श्रीमती तमाकुंवर
(देश सेवा)

▫️श्रीमती जमुना भिड़े
(कुशल प्रशासक)

▫️श्रीमती तारा देवी सोनी
(सनातन संस्कृति)

▫️श्रीमती अदिति दवेसर
(पर्यावरण)

▫️श्रीमती गायत्री सोनी
(कौशल विकास)

▫️श्रीमती पुष्पा गुर्जर
(मनोरोगी सेवा)

▫️सुश्री अदिति मिश्रा
(पत्रकारिता)

▫️ कृतज्ञा शर्मा
(खेल)

▫️सुनीता काकानी
(सहयोग प्रेरणा)

▫️प्रभा देवी
(देहदान)

▫️डॉ श्रीमती स्मिता शर्मा
(चिकित्सा सेवा)

WhatsApp Image 2023 03 22 at 8.52.57 PM

मातृशक्ति का इन्होंने किया स्वागत

अध्यक्ष श्रीमती वंदना सोनी, सचिव डॉ गीता दुबे, शोभा नैनानी, माणिक डांगी, हंसा पटनी, भावना अडेसरा, शिल्पा सोनी, सुरेखा खंडेलवाल, पदमा सोनी, सरोज सोनी, कमला गुप्ता, सुमित्रा अवतानी, निकिता दुबे, नीता असरानी, वर्षा पोरवाल, बरखा मींडिया आदि ने किया।

संस्था की सचिव डॉ. गीता दुबे ने अतिथियों का परिचय देते हुए उनके द्वारा दी जा रही अनुकरणीय विभिन्न सेवाओं के बारे में अवगत कराया।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर डॉक्टर रजत दुबे, डॉक्टर विशाल गंगवानी, अनिल अडेसरा, अशोक मींडिया, गोविंद काकानी, राकेश शर्मा, चंद्रप्रकाश व्यास, राकेश खंडेलवाल, विजय सोनी, मानस व्यास, परेश पटनी, राजेन्द्र सोनी, मनोज शर्मा, कृष्ण गोपाल आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

संचालन तथा आभार

कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर एवं आभार डा माणिक डांगे ने माना।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ।