राज्य सरकार 4 संकल्प सुशासन, संस्कृति, सतत विकास और सेवा के आधार पर कार्य करेगी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के उत्तर में कहा

327

राज्य सरकार 4 संकल्प सुशासन, संस्कृति, सतत विकास और सेवा के आधार पर कार्य करेगी

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज विधानसभा में राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर चर्चा के उत्तर में कहा कि राज्य सरकार चार संकल्प सुशासन, संस्कृति, सतत विकास और सेवा के आधार पर कार्य करेगी।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा प्रदेश के विकास की नई इबादत लिखेंगे।

 

 *महत्वपूर्ण बिंदु* 

 

*इस वर्ष गुड़ी पड़वा पूरे प्रदेश में मनाएंगे।*

 

*प्रदेश सरकार गरीबों का युवाओं का कल्याण किसानो की भलाई और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य करेगी।*

 

*जननी एक्सप्रेस योजना में वाहन बढ़ाए जाएंगे।*

 

*अग्नि वीर योजना में 360 घंटे प्रशिक्षण योजना संचालित करेंगे।*

 

*एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।*

 

 *वीर भारत संग्रहालय संस्कृतिक धरोहर से जनता को अवगत करवाएगी।*

 

*वर्ष 2028 के सिंहस्थ में दुनिया भर के तीर्थयात्री आएंगे। इस आयोजन को अधिक से अधिक सफल बनाने का विचार है।*

 

 *मुख्यमंत्री डा यादव ने कहा प्रदेश के विकास दर में वृद्धि हुई है. यह 16% से अधिक है.*

 

*मध्य प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन 4, 000 मेगावाट से बढ़कर 29,000 मेगावाट तक पहुंचा। सिंचाई के क्षेत्र में हम 47 लाख हेक्टेयर तक पहुंचने में सफल हुए। प्रदेश में साढे 5 लाख किलोमीटर की बढ़िया सड़क हैं। स्वच्छता में मध्य प्रदेश देश में द्वितीय है,प्रदेश के कई नगर प्रथम है।खनिज के ब्लॉक आवंटन में मध्य प्रदेश अग्रणी है। पीएम आवास योजना किसान सम्मान निधि ,मातृ वंदना योजना सहित अनेक योजनाओं में मध्य प्रदेश प्रथम है।*

 

*मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि संकल्प पत्र पर दो माह में 40 बिंदुओं पर क्रियान्वयन किया गया है।*