WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

श्री रामचंद्र जी डोंगरे महाराज की प्रतिमा का अनावरण महर्षि उत्तम स्वामीजी के कर-कमलों से होगा, होगी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा!

1075

श्री रामचंद्र जी डोंगरे महाराज की प्रतिमा का अनावरण महर्षि उत्तम स्वामीजी के कर-कमलों से होगा, होगी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा!

 

Ratlam : श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री रामचंद्र जी डोंगरे महाराज की प्रतिमा के अनावरण एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन त्रिवेणी के पावन तट पर किया जा रहा हैं। इसके लिए श्री बद्रीनारायण ट्रस्ट का प्रतिनिधि मंडल राजस्थान के बांसवाड़ा पूज्य गुरूदेव से आग्रह करने पहुंचा था जहां महर्षि उत्तम स्वामीजी ने सहर्ष स्वीकृति दी।

 

बता दें कि रतलाम शहर में प्रात: स्मरणीय परम-पूज्य गुरुदेव रामचंद्र जी डोंगरे महाराज के मुखारविंद से वर्ष 1984 में त्रिवेणी के पावन तट पर 18 दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान-यज्ञ का आयोजन हुआ था। पश्चात डोंगरे महाराज की प्रेरणा से श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट की स्थापना की गई थी जो आज तक अनवरत जारी है। ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन अन्नक्षैत्र संचालित किया जाता है। ट्रस्ट द्वारा श्री डोंगरे जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने व त्रिवेणी के पावन तट पर भागवत कथा का रसपान कराने का आग्रह परम पूज्य महामण्डलेश्वर श्री उत्तम स्वामीजी महाराज से किया। अब 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक कथा शहर के त्रिवेणी तट पर आयोजित होगी।

 

प्रतिनिधि मंडल में न्यास अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सचिव नवनीत सोनी, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल, जयेश झालानी, घनश्याम शर्मा, झमक भरगट, चेतन शर्मा, छोटू जाट, पुरूषोत्तम पटेल आदि उपस्थित थे।