WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

मध्यप्रदेश से इस बार फिर राज्यसभा में जाएंगे भाजपा के 4 सदस्य

767
Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

मध्यप्रदेश से इस बार फिर राज्यसभा में जाएंगे भाजपा के 4 सदस्य

भोपाल: विधानसभा के नतीजे घोषित होने के बाद अब यह तय हो गया है कि इस बार मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी से चार सदस्य चुने जाएंगे वहीं कांग्रेस से एक सदस्य चुना जाएगा।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से इस बार विधानसभा में 163 और कांग्रेस से 66 उम्मीदवार चुनाव जीते है।
भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेन्द्र प्रधान एवं डॉ एल मुरुगन और कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल का कार्यकाल सवा चार माह बाद दो अप्रैल 2024 को पूरा हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को मिली सीटों की संख्या के मान से भाजपा से इस बार चार और कांगेस से एक व्यक्ति पुन: आने वाले राज्यसभा चुनाव में छह वर्ष के लिए चुने जाएंगे। राज्यसभा चुनाव में विधायक ही वोट डालते है इस हिसाब से यदि पार्टी की ओर से कोई व्हिप जारी की जाती है तो उस हिसाब से राजनीतिक दलो के प्रतिनिधि चुने जाएंगे।