WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Threw Mask : इमरती देवी को पसंद नहीं आया AAP का मास्क

मास्क लिया और आगे जाकर फेंक दिया

Datiya : अपने बयानों और हरकतों से हमेशा चर्चित रहने वाली पूर्व मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो फिर खासी चर्चा में है। इस वीडियो में वे फेस मास्क पहनने के बजाए उसे फेंकती दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो शुक्रवार का है। कोरोनाकाल में उनकी इस हरकत के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं। लेकिन, बीजेपी के जो नेता इसका पालन नहीं कर रहे, उनमें अब इमरती देवी भी शामिल हो गई।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की समर्थक इमरती देवी शुक्रवार को दतिया गई थीं। वे अपनी गाड़ी में बिना मास्क लगाए बैठी रहीं। शहर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिना मास्क पहने लोगों को मास्क बांट रहे थे। इमरती देवी की गाड़ी उनके पास आई तो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री को भी मास्क दिया।
इमरती देवी ने मास्क ले लिया, पर आगे बढ़ते ही उसे फेंक दिया। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। लोगों ने इसका भी जमकर मजाक बनाया।