WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Trademark Infringement : दिल्ली से आई टीम ने ट्रेडमार्क उल्लंघन में छापा मारा! 

महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज और दिल्ली से आए कमिश्नर ने कार्यवाही की!

2878

Trademark Infringement : दिल्ली से आई टीम ने ट्रेडमार्क उल्लंघन में छापा मारा! 

 

Indore : दिल्ली की साकेत कोर्ट के आदेश पर धार रोड़ स्थित बंधु कैम्पस की तीन कंपनी मेसर्स नाकोड़ा फूड मार्केटिंग, नाकोड़ा नमकीन एंड स्नेक्स प्राइवेट लिमिटेड और एमआरएन ग्लोबल इंडस्ट्रीज प्रायवेट लिमिटेड पर ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में छापा मारा गया। इस कार्यवाही में महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूरी टीम के साथ दिल्ली कोर्ट के नियुक्त कमिश्नर भी मौजूद रहे।

IMG 20240209 WA0012

आरोप है कि कंपनी महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम के ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर व्यापार कर रही थी। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जाँच पड़ताल कर इंदौर में अवैध तरीके से ब्रांड नेम का उपयोग कर रहे सामान की जब्ती की। दिल्ली से महेश एडिबल की लीगल टीम और कोर्ट के लोकल कमिश्नर जिन्हें कोर्ट ने नियुक्त कर कार्यवाही के लिए इंदौर भेजा था। उन्होंने धार रोड़ स्थित बंधु इन कंपनी के गोदाम पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में सामान जब्त किया। इसमें बड़ी मात्रा में नमकीन, तेल, चिप्स शामिल थे।

इंदौर शहर में दिल्ली की एक कंपनी महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ब्रांड सलोनी के नाम से हूबहू नमकीन, चिप्स, मिक्सर कॉर्न, तेल निर्माण कर रहे थे। इस पर दिल्ली की साकेत कोर्ट के आदेश के बाद महेश एडिबल की लीगल टीम ने इंदौर स्थित फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। इसमें सलोनी नाम से जो भी सामग्री पाई गई उसको जब्त कर कार्यवाही की गई।